गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ , जन्मे व्यक्ति , हुये निधन , महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 



रोहिणी मौसम और वातावरण के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित रॉकेट की एक श्रृंखला है। ये रॉकेट 2 से  के बीच का पेलोड 100 से की ऊंचाई ले जाने में सक्षम हैं। [1] इसरो वर्तमान में आरएच-200, आरएच-300, आरएच-300 और आरएच-560 रॉकेट का उपयोग करता है। जो थुम्बा में थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्च स्टेशन और श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किये जाते हैं।


हौसले भी किसी हकीम से कम नहीं होते,
हर तकलीफ़ में ताकत की दवा देते हैं

           ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 दिसंबर वर्ष का 338 वाँ (लीप वर्ष में यह 339 वाँ) दिन है। साल में अभी और 27 दिन शेष हैं।

4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
  • 1796 - बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त हुये। 


  • 1829 - वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
  • 1860 - गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
  • 1959 - भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
  • 1967 - देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
  • 1971 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
    • भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
  • 1977 - मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
  • 1984 - हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
  • 1995 - सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।
  • 1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।
  • 1999 - सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
  • 2003 - अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए
  • 2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
  • 2006 - फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
  • 2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
  • 2012 - सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

4 दिसंबर को हुये निधन 

4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • TO SUPPORT THIS PAGE   ,PLEASE DONATE AS YOUR WISH 

  • ACCOUNT HOLDER NAME= AJEET KUMAR 
    ACC. NUMBER = 36609315710   ( SAVING ACCOUNT)
    IFSC CODE = SBIN0007191
    BRANCH = BECHU KA PURA ,GOHARI ,SORAON , PRAYAGRAJ 

    GOOGLEPAY OR JIOPAY OR PHONEPAY OR PAYTM = 9695500382

बुधवार, 2 दिसंबर 2020

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ , जन्मे व्यक्ति , हुए निधन , महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 

        इतिहास में 3 दिसंबर के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थी, इन घटनाओं ने दुनिया का इतिहास बदल दिया... 1790: लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानंतरित कर दिया गया. 1828: एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए  

ये ज़िन्दगी हसीं है इस से प्यार करो,
अभी है रात तो सुबह का इंतज़ार करो,
वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,
रब पर रखो भरोसा वक़्त पर एतबार करो।

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1790 - लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
  • 1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
  • 1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1824 - अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
  • 1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • 1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
  • 1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
  • 1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।
  • 1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
    • इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
  • 1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
  • 1975 - लाओस गणराज्य घोषित।
  • 1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
  • 1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
  • 1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
  • 1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
  • 2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • 2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
  • 2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
  • 2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज। ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।
    • भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
  • 2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • 2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

3 दिसंबर को हुए निधन

3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • TO SUPPORT THIS PAGE   ,PLEASE DONATE AS YOUR WISH 

  • ACCOUNT HOLDER NAME= AJEET KUMAR 
    ACC. NUMBER = 36609315710   ( SAVING ACCOUNT)
    IFSC CODE = SBIN0007191
    BRANCH = BECHU KA PURA ,GOHARI ,SORAON , PRAYAGRAJ 

    GOOGLEPAY OR JIOPAY OR PHONEPAY OR PAYTM = 9695500382

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

2 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ,जन्मे व्यक्ति , हुए निधन , महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

         


          जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी “1911” में भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें, उनके बंबई आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया.

          ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 दिसंबर वर्ष का 336 वाँ (लीप वर्ष में यह 337 वाँ) दिन है। साल में अभी और 29 दिन शेष हैं।

2 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
  • असम में दीफू रेलवे स्टेशन पर खड़ी लामडिंग तिनसुकिया मेल में धमाका हुआ, जिससे 2 की मृत्यु व 30 घायल हुए।
  • 1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
  • 1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
  • 1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
  • 1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
  • 1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।
  • 1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
  • 1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
  • 1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
  • 1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
  • 1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
  • 1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
  • 2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
  • 2003 - हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।
  • 2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
  • 2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
  • 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
  • 2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

2 दिसंबर को हुए निधन

2 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

जिसमे उबाल हो ऐसा खून चाहिये,
जीत के खातिर ऐसा जुनून चाहिए,
ये आसमान भी आएगा ज़मीन पर,
बस इरादों में ऐसी गूंज चाहिये।

  • TO SUPPORT THIS PAGE   ,PLEASE DONATE AS YOUR WISH 

  • ACCOUNT HOLDER NAME= AJEET KUMAR 
    ACC. NUMBER = 36609315710   ( SAVING ACCOUNT)
    IFSC CODE = SBIN0007191
    BRANCH = BECHU KA PURA ,GOHARI ,SORAON , PRAYAGRAJ 

    GOOGLEPAY OR JIOPAY OR PHONEPAY OR PAYTM = 9695500382

कैसे हुई एड्स की शुरुआत , HIV ? वायरस आया कहां से [ पूर्ण ज्ञान ]


एड्स की हुईखोज कब
एड्स की पहचान 1981 में हुई थी. डॉक्टर माइकल गॉटलीब ने लॉस एंजिलिस में पांच मरीजों में एक अलग किस्म का निमोनिया पाया
वैज्ञानिकों ने एड्स महामारी की उत्पत्ति का पता लगा लिया गया है और कहा जा रहा है कि इसकी उत्पत्ति किन्शासा शहर में हुई, जो कि अब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कॉन्गो की राजधानी है

दुनिया भर की नज़रों में एचआईवी 1980 के दशक में आया था और क़रीब साढ़े सात करोड़ लोग एचआईवी से ग्रस्त हैं


यह रेड रिबन एचआईवी पॉजिटिव लोगों के साथ एकजुटता और एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए वैश्विक प्रतीक है।
अनुयायीAll UN Member States
प्रकारअंतरराष्ट्रीय
तिथि1 दिसम्बर (के बाद से 1988; 32 वर्ष पहले)
आवृत्तिवार्षिक
  

      गैटन एक कैनेडियन फ़्लाइट अटेंडेंट था, जिसने अमेरिका के कई लोगों को इन्फेक्ट करने के लिए जानबूझ संबंध बनाए थे। इस कारण इस व्यक्ति को 'पेशेंट जीरो' का नाम दिया गया था। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के डॉक्टर्स ने सबसे पहले इस वायरस को नोटिस किया था।

    * विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है

    * एड्स का पूरा नाम 'एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम' (acquired immune deficiency syndrome) है और यह एक तरह का विषाणु है, जिसका नाम HIV (Human immunodeficiency virus) है

    *  प्रारंभ में विश्व एड्स दिवस को सिर्फ बच्चों और युवाओं से ही जोड़कर देखा जाता था परन्तु बाद में पता चला कि एचआईवी संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है. इसके बाद साल 1996 में HIV/AIDS पर संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक स्तर पर इसके प्रचार और प्रसार का काम संभालते हुए साल 1997 में विश्व एड्स अभियान के तहत संचार, रोकथाम और शिक्षा पर कार्य करना शुरू किया

    *  अमेरिकन जीन टेक्नोलॉजीज का दावा है कि एक जीन थेरेपी के माध्यम से एचआईवी-एड्स का इलाज संभव है

    *   इस बीमारी के सामने आने के 30 साल बाद इसकी उत्पत्ति का पता चल पाया है 

वायरस आया कहां से:-

      *  एचआईवी चिंपैज़ी वायरस का परिवर्तित रूप है, यह सिमियन इम्युनोडिफिसिएंसी वायरस के नाम से भी जाना जाता है. किन्शासा बुशमीट का बड़ा बाज़ार था और संभवत संक्रमित खून के संपर्क में आने से यह मनुष्यों तक पहुंचा
      *  वायरस कई तरीके से फैला. इन वायरस ने चिंपैंज़ी, गोरिल्ला, बंदर और फिर मनुष्यों को अपने प्रभाव में लिया.

      *  मसलन, एचआईवी-1 सबग्रुप ओ ने कैमरून में लाखों लोगों को संक्रमित किया.

ऐसा क्यों हुआ :-

     *  1920 के दशक तक किन्शासा बेल्जियन कॉन्गो का हिस्सा था और 1966 तक इसे लियोपोल्डविले कहा जाता था

     *  ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर ओलिवर पाइबस ने बीबीसी को बताया, "यह क्षेत्र बहुत बड़ा था और इसका तेज़ी से विस्तार हो रहा था. औपनिवेशक मेडिकल रिकॉर्ड बताते हैं कि विभिन्न यौन संक्रमित बीमारियां बहुत तेज़ी से फैल रही थी."शहर में बड़ी संख्या में पुरुष आए और किन्शासा का लिंग अनुपात बिगड़कर प्रति स्त्री दो पुरुष हो गया. नतीजा वैश्यावृति तेज़ी से फैली.ये दोनों प्रकार के वायरस लगभग एक ही तेज़ी से फैलते रहे. स्वास्थ्य शिविरों में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही संक्रमित सुइयों ने इस वायरस को मानों पंख ही लगा दिए

      *  प्रोफ़ेसर पाइबस एचआईवी के फैलने की एक और बड़ी वजह मानते हैं और वह है रेल नेटवर्क. 1940 के अंत तक लगभग 10 लाख लोग आवागमन के लिए किन्शासा रेल नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे.
  • TO SUPPORT THIS PAGE   ,PLEASE DONATE AS YOUR WISH 

  • ACCOUNT HOLDER NAME= AJEET KUMAR 
    ACC. NUMBER = 36609315710   ( SAVING ACCOUNT)
    IFSC CODE = SBIN0007191
    BRANCH = BECHU KA PURA ,GOHARI ,SORAON , PRAYAGRAJ 

    GOOGLEPAY OR JIOPAY OR PHONEPAY OR PAYTM = 9695500382