गुरुवार, 7 जनवरी 2021

02 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ , जन्मे व्यक्ति , हुए निधन , महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 


और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा

राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 जनवरी वर्ष का दूसरा दिन है। साल में अभी और 363 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 364 दिन)

2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - भारत सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को मंजूरी दी।
    • भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की।
    • दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद हेतु आरबीआई ने मनी मोबाइल ऐप लांच किया, जो दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद करता है।
    • चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की।
    • पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त की जारी।
    • भारतीय रेलवे ने एक एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 की घोषणा की।
    • पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची को भारत के साथ साझा किया। उसने पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को यह सूची दी। ऐसी ही एक सूची भारत ने भी पाकिस्तान को दी।
  • 2016 - सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।
  • 2010 - सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
    • उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।
    • इटावा के पास सराय भोपत स्टेशन पर दिल्ली की ओर आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस ने मगध एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।
    • कानपुर के पनकी से दो किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली से जा रही प्रयागराज उसी ट्रैक पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस से टकरा गई।
    • सरयू एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई।
  • 2009 - रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
    • भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • 2008 - बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
    • सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
  • 2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
  • 2001 - बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।
  • 1993 - श्रीलंका गृह युद्ध - श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
  • 1991 - तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
  • 1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
  • 1975 - बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
  • 1973 - जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
  • 1954 - पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी।
  • 1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
  • 1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
  • 1899 - रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
  • 1757 - राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।

2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

2 जनवरी को हुए निधन

2 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


TO SUPPORT THIS PAGE   ,PLEASE DONATE AS YOUR WISH 

ACCOUNT HOLDER NAME= AJEET KUMAR 

ACC. NUMBER = 36609315710   ( SAVING ACCOUNT)

IFSC CODE = SBIN0007191

BRANCH = BECHU KA PURA ,GOHARI ,SORAON , PRAYAGRAJ 

GOOGLEPAY OR JIOPAY OR PHONEPAY OR PAYTM = 9695500382

01 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ , जन्मे व्यक्ति , हुए निधन , महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

         ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 जनवरी वर्ष का पहला दिन है। साल में अभी और 364 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 365 दिन)

1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
  • 2020 - भारत में नए साल के दिन (1 जनवरी, 2020) को कुल 67,385 बच्चों ने जन्म लिया, जो कि विश्व के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, नए साल में विश्वभर में लगभग 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया।
    • आईओए ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बहिष्कार का आह्वान वापस लिया।
    • रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया।
    • वित्त मंत्री ने 102 ट्रिलियन नेशनल इंफ्रा पाइपलाइन योजना की शुरुआत की।
    • उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने परमाणु और अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर लगी रोक हटाई, कहा, 'दुनिया अब एक नया हथियार देखेगी'।
  • 2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
  • 2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।
  • 2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।
    • उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
    • थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
  • 2008 -
    • भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।
    • उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया।
    • भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।
  • 2007 - विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।
  • 2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।
  • 2005 - इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
  • 2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
  • 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।
  • 2001 -
  • 2000 - न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
  • 1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
  • 1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
  • 1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
  • 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
  • 1994 - 'उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता' (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
  • 1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
  • 1992 -
  • 1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
  • 1978 - बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
  • 1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
  • 1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
  • 1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
  • 1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
  • 1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया।
  • 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
  • 1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
  • 1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
  • 1862 - 'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया।
  • 1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
  • 1785 - 'डेली यूनिवर्सल रजिस्टर' (टाइम्स ऑफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
  • 1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
  • 1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।
  • 1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
  • 1515 - यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।

1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1 जनवरी को हुए निधन

1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस
  • राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस।

TO SUPPORT THIS PAGE   ,PLEASE DONATE AS YOUR WISH 

ACCOUNT HOLDER NAME= AJEET KUMAR 

ACC. NUMBER = 36609315710   ( SAVING ACCOUNT)

IFSC CODE = SBIN0007191

BRANCH = BECHU KA PURA ,GOHARI ,SORAON , PRAYAGRAJ 

GOOGLEPAY OR JIOPAY OR PHONEPAY OR PAYTM = 9695500382

बुधवार, 6 जनवरी 2021

कैसे ( S.D.M.) उपप्रभागीय अधिकारी को शियाकत दर्ज करे



सेवा में 

                 श्रीमान  उपप्रभागीय  अधिकारी ( S.D.M.)

                 सोरांव  , प्रयागराज , उत्तर प्रदेश  

  विषय :-   सरकारी नाली तोड़ने के सम्बन्ध में। 

        महोदय जी ,

                 निवेदन है कि प्रार्थी शेष कुमार पटेल स्व० सीताराम पटेल निवासी ग्राम-  बेचू का पूरा ,गोहारी , थाना- सोरांव  व  तहसील सोरांव ,जिला - प्रयागराज  का शांत प्रिय नागरिक है।  प्रार्थी के गांव में सन 1994 में चकबंदी द्वारा चकमार्ग व नाली हेतु  गांव के किसानो को सिचाई व गांव के पानी के  हेतु छोङा गया था।  प्रार्थी के गांव के ही बुद्धू पटेल , शिव कुमार पटेल उर्फ़ लाले , एवं राजू पटेल पुत्रगण स्व० रामलखन पटेल , राज कुमार पटेल स्व० रामसुचित पटेल तथा शिवचरन पटेल स्व० भैयाराम पटेल गांव के बहुत ही शोरे  पुष्ट एवं दबंग किस्म के आदमी है ये सभी लोग एक राय होकर  नाली तोड़ दिए  है जबकि खड़ंजा बिछा हुआ है। शिवचरन पटेल ने नाली में पिलर बना लिया है जिससे की किसानो को सिचाई में असुविधा हो रही है तथा गांव का पानी भी निकलने में परेशानी हो रही है  पानी निकलने का मार्ग भी बंद कर दिया गया है  इस सम्बन्ध में प्रार्थी ने एक प्रार्थना -पत्र पुलिस चौकी में  दिनांक 25 /10/2020 को दिया था  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की थी चौकी में मुख्यमंत्री  हेल्पलाइन से चौकी में फ़ोन आया था उसके बाद भी आज तक कोई करवाई नहीं हुई। पानी निकलने की असुविधा के कारण  लोग सड़क पर पानी  डालते है जिससे आय दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है 

             अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी के गांव की नाली खुलवाने की कृपा करे,एवं उक्त लोगो के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे। 

संल्गनक -

    1 . पूर्व प्रार्थना- पत्र की छायाप्रति। 

प्रतिलिपि प्रेषित :-                                                                                               प्रार्थी 

प्रतिलिपि प्रेषित :-                                                                                      शेष कुमार पटेल 

 1. श्रीमान उपप्रभागीय अधिकारी 

 2. जिलाधिकारी प्रयागराज   

 3. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज  

 4. श्रीमान पुलिस महानिदेशक 

 5. श्री योगीआदित्यनाथ जी (माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश )